Home

श्रीमद् भागवत महापुराण (10.47.61)

नायं श्रियोऽङ्ग उ नितान्त रतेः प्रसादः स्वर्वापवर्ग्य उत वैष्णवोऽपि ।
यन्नः स्वयं भगवतः पदाम्बुजं प्राप्यं नृणां भवति ब्रजभूमि-जैः ॥


हे उद्धव!
बृजभूमि में जन्म लेना या वहाँ वास करना
न तो केवल लक्ष्मी की कृपा से मिलता है, न स्वर्ग से, न मोक्ष से और न ही वैकुण्ठ से।
यह सौभाग्य तो स्वयं भगवान श्रीकृष्ण के चरणकमलों की विशेष कृपा से ही प्राप्त होता है

Quotes
image (36)


ब्रज यात्रा का महत्व


●श्री ब्रज चौरासी कोस यात्रा करना हर किसी के सोभाग्य की बात नहीं है। ये वहीं कर पाता है जिस पर श्री राधारानी की असीम कृपा हुई है। संसार के जरूरी कार्य छोडकर भी अगर यात्रा करनी पड़े तो परिवार सहित करनी चाहिए। और आपके कारण अगर किसी और जीव को यात्रा करने का सोभाग्य मिल जाए तो उसका पुण्य ब्रम्हा जी भी नहीं बता सकते। इसलिए भागवत कार्यो का जितना प्रचार हो सके करना चाहिए।
●अपने माता-पिता को हो सके तो उनके जीवन काल में एक बार ब्रज यात्रा जरूर करवाए। इससे ज्यादा अच्छा कार्य आप उनके लिए कुछ नहीं कर सकते। हमारा अंतिम उद्देश्य भागवत प्राप्ति करना है इसलिए माता पिता के लिए इससे उतम कुछ भी नहीं।
● बच्चों को उचित संस्कार देने आज के समय में बहुत जरूरी है इसलिए उनको भगवान के भक्तों के चरित्र एवं भगवान के नाम का कीर्तन एवं जप करने के लिए प्रेरित करे। बच्चों को ब्रजयात्रा में शामिल करे जिससे उनकी रुचि भगवान के कार्यो में लगे। और आने वाली नस्लें संस्कारी बने। जो अपने माता-पिता का जीवन पूर्ण ध्यान रखे और समाज के लिए भी लाभदायक कार्य करे।

Our Facilities

room purshotam vatika

आरामदायक निवास

बृज यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ, शांत और सुरक्षित आवास की विशेष व्यवस्था की गई है। हमारे ठहरने के स्थान वृंदावन धाम के प्रमुख तीर्थ स्थलों के निकट स्थित हैं, जिससे यात्रियों को बार-बार लंबी दूरी तय न करनी पड़े।
हर कमरे में स्वच्छ बिस्तर, स्वच्छ जल, बिजली और शांत वातावरण उपलब्ध है, ताकि आपकी यात्रा सुखद और तनाव-मुक्त रहे।

bhojan

शुद्ध सात्त्विक भोजन

हमारी यात्रा में परोसा जाने वाला भोजन पूर्णतः सात्त्विक, शुद्ध और प्रेमपूर्वक तैयार किया जाता है। भोजन में प्याज़-लहसुन रहित, ताज़ी सामग्री से बना पौष्टिक प्रसाद शामिल होता है, जो शरीर और मन दोनों को प्रसन्न करता है।
बृज परिक्रमा के दौरान सही भोजन साधना का ही एक अंग है, और हम इस पवित्रता का पूर्ण ध्यान रखते हैं।

vaishnavi tours and travels pathardi phata nashik car rental 8xpg1e2r57

आरामदायक यात्रा

यात्रा के लिए ए.सी. वाहनों की व्यवस्था की गई है, जिससे बृज की परिक्रमा आराम और सुविधा के साथ पूर्ण हो सके। हमारे अनुभवी चालक बृज क्षेत्र के मार्गों और तीर्थ स्थलों से भली-भांति परिचित हैं।
वरिष्ठ नागरिकों और परिवारों के लिए यह यात्रा सुरक्षित, समयबद्ध और थकान-रहित रहती है।